फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: जालौन में आज रहेगा अमर उजाला का चुनावी रथ, टटोली जाएगी मतदाताओं की नब्ज...नेता देंगे जवाब

Fri, 19 Apr 2024 04:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम" मतदाताओं से चर्चा के लिए आज जालौन पहुंचेगा। शुरुआत सुबह में चाय पर चर्चा से होगी। वहीं, दोपहर में युवाओं से बात होगी और शाम में राजनीतिक दलों से लाइव बातचीत।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जालौन का प्रशासनिक मुख्यालय उरई है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के भानु प्रताप वर्मा ने जीत दर्ज की थी। वर्तमान में यहां से सांसद भानु प्रताप वर्मा पर भाजपा ने दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री नारायण दास अहिरवार को मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने सुरेश चंद्र गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

जालौन के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं और उम्मीदवारों का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ''सत्ता का संग्राम'' 19 तारीख को जालौन में रहेगा।

क्या होगा खास
''सत्ता का संग्राम'' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
http://amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

कब-कहां होंगे कार्यक्रम

1. सुबह नौ बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: स्टेशन रोड पर मोहन चाय की दुकान।
2. दोपहर एक बजे
युवाओं से बात
स्थान: दयानंद वैदिक महाविद्यालय, उरई।
3. शाम पांच बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: टाउन हॉल उरई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें