फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश मिश्रा बोले: राम मंदिर के नाम पर लोगाें को लूटा जा रहा, भाजपा से ब्राह्मण समाज बदला लेगा

Thu, 26 Aug 2021 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

सतीश मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों ने ही भाजपा सरकार बनवाई और अब उन्हीं के इशारे पर उत्पीड़न हो रहा है। इस अत्याचार का ब्राह्मण बदला लेगा। 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में संगठित होकर भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन
बांदा पहुंचे सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बसपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने ब्राह्मणों को साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हुए अत्याचार का ब्राह्मण समाज बदला लेगा। पूरे देश में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। मंदिरों से ब्राह्मणों को हटाया जा रहा है। राम मंदिर के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन


अयोध्या, वृंदावन और काशी में कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने यह बात गुरुवार को एक मैरिज हाल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मान सुरक्षा व तरक्की विचार गोष्ठी में कहीं। उन्होंने सपा और भाजपा को एक जैसी पार्टी बताया। गोष्ठी में निर्धारित समय से कुछ देर से पहुंचे मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों ने ही भाजपा सरकार बनवाई और अब उन्हीं के इशारे पर उत्पीड़न हो रहा है।

इस अत्याचार का ब्राह्मण बदला लेगा। 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में संगठित होकर भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या, वृंदावन, काशी में जो भी विकास कार्य हुए वह बसपा सरकार में किए गए थे। वही आज दिखाई दे रहे हैं। पूरे देश में महिला के साथ अपराध बढ़े हैं।
विज्ञापन


महंगाई चरम पर है। उन्होंने याद दिलाया कि बसपा सरकार में कानून का राज चलता था। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में बसपा की सरकार बनाने के लिए गांव-गांव जाएं। पूर्व मंत्री जीसी दिनकर ने कहा कि गांव-गांव में संगठन को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

संयोजक रामसेवक शुक्ला ने सभी का आभार जताया। गोष्ठी की शुरुआत में मंत्रोच्चारण से हुआ। जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल ने मिश्र को चांदी का मुकुट भेंट किया। किरन यादव, नीलू द्विवेदी, गणेश द्विवेदी व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश दिनकर आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा ने किया। 

ये रहे उपस्थित-
लखन द्विवेदी, जयराम सिंह (बछेउरा), मयंक द्विवेदी, अरुण, नीरज प्रजापति, अरुण, कुंवर रणधीर सिंह, राजू द्विवेदी, नरेश दिनकर, ध्रुव नारायण शुक्ला, रामप्रताप वर्मा, अनिल चतुर्वेदी, विकास चौबे, राहुल पांडेय, गिरजा अवस्थी, सतीश चौरसिया, फूल वर्मा, विजय कुमार आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें