फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसी उपचुनाव: सपा ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव बोले- 2024 की तस्वीर है

Fri, 08 Sep 2023 08:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार का जनता पर असर नहीं पड़ा है। यही वजह है कि सपा प्रत्याशी को इतनी बड़ी जीत मिली है। 
 
विज्ञापन
सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार का जनता पर असर नहीं पड़ा है। यही वजह है कि सपा प्रत्याशी को इतनी बड़ी जीत मिली है। कहा कि घोषी का परिणाम 2024 की तस्वीर है। ऐसी ही बड़ी जीत आईएनडीआईए की 2024 में होने वाली है।
विज्ञापन


अपने आवास पर बात करते हुए सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने घोसी उपचुनाव मतगणना को लेकर सपा प्रत्याशी की जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए के सभी घटकों का भी धन्यवाद, जिन्होंने इस जीत के लिए साथ दिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार का काम करने का तरीका इसी तरह रहा तो 2024 में भी इसी तरह परिणाम आएंगे।

रामगोपाल यादव ने कहा कि इस उप चुनाव में डीएम-एसपी निष्पक्ष रहे, लेकिन कुछ अधिकारी होते हैं। उन्होंने प्रयास किया है, पर उसका कोई असर नहीं रहा। कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा था तो उसमें इंडिया भारत ही बनाया था तो यह लोग संविधान के खिलाफ जा रहे हैं। लोगों को पहले से ही आशंका थी कि यह लोग संविधान के खिलाफ जा सकते हैं। उधर, सपा की जीत के बाद समजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर ढोल नगाड़े बजवाकर कार्यकर्ताटों ने खुशी जाहिर की। साथ ही मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें