फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के उत्थान के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। राठौर, साहू व परनामी समाज के लोगों के उत्थान लिए समाज के प्रांतीय नेताओं ने जालौन के दो दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान कालपी में अरविंद सिंह पूर्व सभासद के आवास पर बैठक की गई। कहा गया कि समाज के उत्थान के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन

मोहल्ला हरीगंज में राठौर, साहू एवं परनामी समाज की मीटिंग समाज के प्रांतीय नेता अशोक राठौर की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश महामंत्री और कन्नौज के पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार मुन्ना भैया ने कहा कि बिना राजनीतिक ताकत के कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। हम लोग एकजुट होकर आगामी चुनाव में भागीदारी निभाने के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर रिटायर्ड अपर जिलाधिकारी अमृत लाल साहू ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि अपने बच्चों को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाएं। प्रशासनिक आधार पर भी हम लोगों की मजबूत भागीदारी होनी चाहिए। इससे पहले जालौन के कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़, उरई, उरई, कोंच, जालौन, इटौरा आदि स्थानों पर प्रांतीय पदाधिकारियों ने दौरा कर सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कैलाश नाथ साहू, बाल किशन साहू लखनऊ, बाबूराम, अरविंद सिंह राठौर पूर्व सभासद आदि सजातीय लोग बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें