3.35 लाख की लूट की घटना स्वीकार की
बदमाश ने नौ सितंबर को आसीवन थानाक्षेत्र गांव टिकरा कुमेदान निवासी एसबीआई के मिनी बैंक संचालक छगनू प्रसाद के साथ हुई 3.35 लाख की लूट की घटना स्वीकार की है। बता दें कि लूट की घटना में आईजी प्रशांत कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। तब से पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी।
बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस को भी फायरिंग करने लगी बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला। पकड़े गए बदमाश ने लूट की घटना स्वीकार की है उसके पास से तमंचा दो जिंदा कारतूस दो खोखा और लूट के 75 हजार रुपये बरामद हुए हैं।