आरोपी को पहचानने से इंकार कर दिया
मामले में अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने बताया कि बिकरू कांड में 40 पुलिसकर्मी गवाह है, जिसमें से अब तक आठ के बयान हो चुके हैं। इन आठ में से 5 ने विरोधी बयान दे दिए हैं। एसआई कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने न्यायालय में कहा कि वह नहीं जानते कि उन्हें गोली लगी तो वह पार हुई या नहीं। खून से सनी उनकी वर्दी कहां है, इसकी जानकारी भी वह कोर्ट को नहीं दे सके। जिन सुधाकर सिंह की रिवाल्वर लूटी गई थी, उन्होंने भी किसी भी आरोपी को पहचानने से इंकार कर दिया।
सीपी ने जांच के आदेश दिए
वहीं, पुलिस ने बिकरू कांड के मुख्य केस में गवाह कुंवरपाल ने भी आरोपियों को पहचानने से मना कर दिया। यही नहीं इन दोनों ने रास्ता रोकने के लिए जेसीबी लगाने की जानकारी होने से भी इन्कार कर दिया। जाहिर है कि गवाहों और पुलिस कर्मियों के ऐसे बयानों से कोर्ट में बिकरू कांड से जुड़े केसों का टिकना मुश्किल होगा। सीपी ने इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।