फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टोल टैक्स बढ़ने से 20 रुपये तक बढ़ा रोडवेज बसों का किराया, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 13 Apr 2022 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रोडवेज के सेवा प्रबंधक तुलाराम के मुताबिक टोल में बढ़ोत्तरी की वजह से किराया बढ़ाया गया है। कानपुर से लखनऊ का किराया एक रुपये तो दिल्ली का किराया 20 रुपये बढ़ा है। 
विज्ञापन
रोडवेज बस सेवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोल टैक्स बढ़ाने का असर रोडवेज बसों के किराये पर भी पड़ा है। रोडवेज प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से बस का यात्री किराया बढ़ा दिया है। किराये में 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली, लखनऊ, आगरा सहित सभी उन रूटों का किराया बढ़ाया गया है, जहां टोल टैक्स पड़ता है।
विज्ञापन


परिचालकों को बढ़े किराये की सूची दे दी गई है। एक दो दिन में टिकट वेंडिंग मशीन में भी अपडेट करा दिया जाएगा। रोडवेज के सेवा प्रबंधक तुलाराम के मुताबिक टोल में बढ़ोत्तरी की वजह से किराया बढ़ाया गया है। कानपुर से लखनऊ का किराया एक रुपये तो दिल्ली का किराया 20 रुपये बढ़ा है। 
विज्ञापन


एक नजर में कुछ जगहों का यात्री भाड़ा कानपुर से
स्थान                     पहले      अब    

दिल्ली (एसी टूबाईटू)    782      802
दिल्ली (एसी थ्रीबाईथ्री)  672      692
दिल्ली (साधारण)        515      535                 
चारबाग (लखनऊ)      115      116
आलमबाग (लखनऊ)   109      110
आगरा                     363      378
इटावा                      204      209
औरैया                     122      125 
फिरोजाबाद                308       318
टूंडला                     331       341
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें