किशोरी के पिता की तहरीर पर डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह निकाह करने के लिए लौटा था। धर्मांतरण के बाद निकाह करता। विहिप के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि मामला धर्मांतरण का है।
फतेहपुर जिले के थरियांव में डेढ़ माह से लापता किशोरी और अपहरण करने के आरोपी निकाह करने से पहले कानपुर पुलिस के हाथ लग गए। थरियांव पुलिस दोनों को यहां ले लाई है। मामला धर्मांतरण का माना जा रहा है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का 20 फरवरी को अपहरण हुआ था।
विज्ञापन
मामले में हसवा के रहने वाले तौफीक उर्फ सलमान के खिलाफ 11 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि तौफीक किशोरी को बहलाकर गुजरात ले गया था। किशोरी को लेकर लौट रहा था। कानपुर स्टेशन में उतरने के बाद पुलिस ने संदिग्ध मानकर दोनों को पकड़ लिया।
इसके बाद थरियांव पुलिस दोनों को कानपुर से लाई। किशोरी के पिता की तहरीर पर डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह निकाह करने के लिए लौटा था। धर्मांतरण के बाद निकाह करता। विहिप के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि मामला धर्मांतरण का है।
विज्ञापन
ऐसा ही मामला खागा कोतवाली का सामने आया है। अभी पुलिस खागा के मामले में किशोरी को बरामद भी नहीं कर पाई है। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी।