फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, दो भाइयों की मौत

Sat, 30 Oct 2021 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
खाई में गिरा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में गौसगंज-संडीला मार्ग पर नानकखेड़ा कृषि फार्म के निकट एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। घटना में ट्रैक्टर सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हेवली निवासी हरि किशोर (22) अपनी बुआ के पुत्र पिंकू (18) निवासी हथौड़ा कोतवाली बिलग्राम के साथ संडीला रोटावेटर बनवाने के लिए ट्रैक्टर से जा रहे थे। संडीला-गौसगंज मार्ग पर स्थित नानक खेड़ा कृषि फार्म के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया।

खंती में पानी भरा हुआ था। हरि किशोर और पिंकू ट्रैक्टर के नीचे दब गए और पानी में डूब गए। इसी दौरान उधर से निकल रहे सपा नेता विशाल अर्क वंशी और विनय हादसा देखकर रुक गए ओर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे हरि किशोर और पिंकू को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान हरि किशोर के पिता राम भरोसे बाइक से पीछे से पहुंच गए और दोनों की शिनाख्त की। ट्रैक्टर पिंकू चला रहा था। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक दोनों अविवाहित थे।

हरि किशोर सात भाई बहनों में पांचवे नंबर का था, जबकि पिंकू छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। घटना की जानकारी पर संडीला कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी, कताई मिल चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें