फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, दो घायल

Sat, 12 Feb 2022 11:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में थाना बिवांर के छानी के निकट शुक्रवार रात एक बाइक पर सवार चार लोगों को ट्रक ने टक्कर मारी दी। हादसे में बांदा निवासी युवक की मौके पर व दूसरे की जिला अस्पताल में मौत हो गई। यह जानी गांव में यज्ञ समापन पर हो रहे भंडारे में शामिल होकर जा रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात थाना ललपुरा क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी विवेक (19) पुत्र रामबाबू, प्रानशु (18) पुत्र रमेश, जितेंद्र (20) पुत्र विजयपाल व बांदा के रिश्तेदार मोनू (18) पुत्र शिवचरन एक बाइक से छानी जा रहे थे। तभी रात करीब साढ़े दस बजे एक ट्रक कुचलता हुआ निकल गया।

जिसमें बांदा निवासी मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी विवेक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी को बिवांर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। दो लोगों को कानपुर रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें