कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी के दो शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है। इस संबंध में नोटिस जारी करके डीएम कोर्ट ने जवाब-तलब किया है। जाजमऊ आगजनी के मामले में विधायक इरफान साेलंकी और उनका भाई रिजवान सोलंकी समेत कई आरोपित है।
विज्ञापन
दोनों भाई जेल में बंद है। लगातार उनके मामलों में सुनवाई चल रही है। जाजमऊ पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने एक-एक करके रिजवान सोलंकी के रिवाल्वर और बंदूक दोनों असलहों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है। दोनों लाइसेंस एक साथ निलंबित करके नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में किसी के न आने पर अब अगली सुनवाई आठ नवंबर को होगी।