फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बढ़ती गर्मी किडनी-लिवर के लिए खतरा, 24 घंटे में 15-15 रोगी इमरजेंसी में भर्ती, दो मरीजों की मौत

Fri, 09 Jun 2023 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Health Alert: विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में लिवर और किडनी दगा दे रहे हैं। 24 घंटे में लिवर और किडनी फेल के 15-15 रोगी इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं। डॉक्टरों की मानें, तो गर्मी में पानी के साथ पोटेशियम, सोडियम, मैगनेजियम और मिनरल्स की कमी होती है। डिहाइड्रेशन से गुर्दे फेल हो जाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उमस भरी गर्मी के शरीर पर पड़ रहे बुरे असर से 24 घंटे के अंदर लिवर और गुर्दा फेल होने के 15-15 हैलट में आए हैं जबकि दो की मौत हो गई। शरीर में पोटेशियम, सोडियम और मिनरल्स की कमी से रोगियों का ब्लड प्रेशर और पल्स रेट गिर रहा है।

विज्ञापन

मशीन इनका ब्लड प्रशर पकड़ ही नहीं पा रही है।  हैलट में लिवर फेल के जो रोगी भर्ती हुए हैं, उनमें सभी की शराब पीने की हिस्ट्री है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि युवा तो गर्मी का स्ट्रेस झेल ले रहे हैं।
बड़ी उम्र के रोगियों को दिक्कत है। शराब पीने से कमजोर हो चुका लिवर स्ट्रेस से एक्यूट फेल्योर में चला जा रहा है। हैलट इमरजेंसी में 24 घंटे के अंदर लिवर और गुर्दा फेल मिलाकर 30 रोगी भर्ती हुए हैं। गुरुवार को दोपहर तीन बजे तक इमरजेंसी में 12 रोगी भर्ती किए गए।

विज्ञापन

अस्पतालों में लिवर रोगियों की संख्या अधिक
डॉ. गुप्ता ने बताया कि गुर्दा रोगियों में शराब पीने की हिस्ट्री नहीं मिली है। इनमें ज्यादातर वे रोगी हैं, जिनका सीरम क्रेटेनिक 1.5 के आसपास था।  लेकिन गर्मी में पानी और नमक की कमी होने से तीन पर पहुंच गया। लिवर के रोगियों की संख्या अधिक है।

एक बूंद शराब भी लिवर के लिए नुकसानदेह
इनमें ज्यादातर में शराब की लत की हिस्ट्री मिल रही है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि लिवर अगर पहले से कमजोर रहता है तो इस तरह की प्रतिकूल परिस्थिति में एक्यूट फेलयर में चला जाता है। सीनियर गैस्ट्रोइंटोलॉजिस्ट डॉ. विनय कुमार के मुताबिक एक बूंद शराब भी लिवर के लिए नुकसानदेह है।

लिवर और गुर्दा फेल होने से हुई मौत
बिधनू के रहने वाले मुकेश (55) की लिवर फेल होने से मौत हो गई। उन्हें एक निजी अस्पताल से हैलट रेफर किया गया था। मुकेश लिवर सिरोसिस के रोगी थे। इसी तरह एसजीपीजाई में डायलिसिस करा रहे गुर्दा रोगी नौबस्ता के रफीक (60) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह से उन्हें मिचली आ रही थी।

डिहाइड्रेशन से गुर्दे हो जाते हैं फेल
हालत बिगड़ी, तो क्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि गर्मी में पानी के साथ पोटेशियम, सोडियम, मैगनेजियम और मिनरल्स की कमी होती है। डिहाइड्रेशन से गुर्दे फेल हो जाते हैं।
विज्ञापन

बरतें एहतियात
  • खूब पानी पिएं, बाहर निकलें तो भी पानी पीते रहें।
  • मौसमी फल, सब्जियों का सेवन करें, इससे पानी, पोटेशियम, सोडियम, मिनरल्स की कमी दूर होगी।
  • खीरा, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी आदि का सेवन करें।
  • आम का पना, पुदीना, शिकंजी आदि मुफीद हैं।
  • पुराने रोगी नियमित दवाएं लें, दिक्कत हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
  • गुर्दा रोगी अपने डॉक्टर की सलाह पर पीने के पानी की मात्र तय करें।
  • खाली पेट धूप में न जाएं, जरूरत होने पर ही दोपहर को बाहर निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें