फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में स्टंटबाजी: गंगा बैराज में राइडर करता रहा करतब..लोग बना रहे थे वीडियो, आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 27 Jan 2023 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गंगा बैराज पर दो पुलिस चौकियों के बावजूद एक बाइक राइडर स्टंट करता रहा। स्टंट्स देख कर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और उसका वीडियो बनाने लगे। नवाबगंज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसकी बाइक भी सीज की गई है।
विज्ञापन
स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गंगा बैराज पर एक बाइक राइडर पुलिस को चैलेंज देकर स्टंट करता रहा। दरअसल, 26 जनवरी के दिन पुलिस की व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार युवकों ने कोहना और नवाबगंज थानों की चौकियों के बीच जमकर करतब दिखाए।

विज्ञापन

26 जनवरी के दिन गंगा बैराज में लोगों की भीड़ होती है। इसके बावजूद खुलेआम स्टंट कर राइडर अपने साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालता रहा। बिना नंबर की बाइक से स्टंट करते राइडर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
इसके बाद शुक्रवार को नवाबगंज थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने बताया कि स्टंट पर कार्यवाही गंगा बैराज पर कुछ युवकों द्वारा मोटरसाइकिल से स्टंट किया जा रहा था। इसमें पुलिस द्वारा तारिक (20) पुत्र मुन्ना, बाजपेई नगर, थाना जाजमऊ को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक की मोटरसाइकिल संख्या यूपी-32 एलडी-7645 पल्सर-125 सीसी को सीज कर युवक के विरुद्ध धारा-151 की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि गंगा बैराज में स्टंट की घटनाएं नहीं थम रहीं हैं। स्टंट के दौरान हादसे में कई बार बेकसूर लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें