फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: बिना अनुमति गैस, डीजल और पेट्रोल वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करने पर 24 सपाइयों पर रिपोर्ट

Fri, 20 Aug 2021 07:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सपा नेता वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हाल ही में बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ताओं ने बर्रा के राम गोपाल चौराहे पर किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में धर्मांतरण की धारा न लगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की जूही पुलिस ने गुरुवार को बिना अनुमति भीड़ एकत्रित कर प्रदर्शन करने पर सपा के युवजन सभा के नगर अध्यक्ष समेत 24 लोगों केे खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि गुरुवार को सपाइयों ने गैस, डीजल, पेट्रोल वृद्धि के विरोध में बारादेवी चौराहे पर प्रदर्शन किया था। इन लोगों ने अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के आदेश पर प्रदर्शन में शामिल सपा के युवजन सभा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, बृजेंद्र यादव, महासचिव अंकित सचान, अनुराग, पवन यादव, रिषभ, पंकज, लखन शुक्ला, गोलू यादव व 15 अज्ञात के खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

बजरंगियों पर रहम, सपाइयों पर कार्रवाई
सपा नेता वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हाल ही में बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ताओं ने बर्रा के राम गोपाल चौराहे पर किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में धर्मांतरण की धारा न लगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उन्होंने आरोपी के चाचा को बीच सड़क पर पीटा भी था।
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन सपाइयों ने जब महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। क्या राम गोपाल चौराहे पर सैकड़ों लोगों को एकत्रित कर हंगामा करने पर कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें