इटावा। 24 अगस्त को दो पालियों में होने वाली पीईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की शुक्रवार को डीएम श्रुति सिंह ने समीक्षा की।
डीएम ने कहा कि यह परीक्षा पहली बार आयोजित की जा रही है।
परीक्षा पास करने वाले एक साल तक विभिन्न सरकारी सेवा में भर्ती होने के पात्र होंगे। यह परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं। जहां प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे एवं द्वितीय पाली में दोपहर 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी।
डीएम ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने अपने केंद्रों पर सभी तैयारियां पूर्ण लें और दिए गए निर्देेशों का पालन करें। यदि किसी प्रकार का संशय हो तो उसे दूर कर लें।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की चेकिंग की जाए, मास्क लगाकर आने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाए। प्रवेश द्वार पर मास्क डस्टबिन में डलवाएं और उसे नया मास्क उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र व काला पेन ही ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षार्थी परीक्षा समय से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डा मुकेश कुमार सहित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
ये हैं परीक्षा केंद्र
अर्चना मेमोरियल, राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञान स्थली एकेडमी, एचएमएस इस्लामियां बालिका इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, जनता महाविद्यालय, नारायन कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, पुलिस माडर्न स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ब्लाक ए, शिव नारायन इंटर कॉलेज, शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज