शिकायत करने पर भट्ठी में डालकर चेहरा खराब करने और पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद 12 अप्रैल को जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उन्हें बिना कपड़ों को भेज दिया गया। इस दौरान ससुरालियों ने उनके करोड़ों के जेवर, महंगे कपड़े और अलमारी की चाभियां भी नहीं दी।
जब वह अपना सामान लेने पहुंची, तो घर के भीतर भी नहीं जाने दिया गया। थाना प्रभारी स्वरूपनगर धनंजय पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, जान से मारने का प्रयास समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
बेकरी मालिक पर पहले भी लगा चुका है आरोप
पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उनके पति ने शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संपर्क बनाया था। युवती जब उनके शादी का दबाव बनाई तो उसे तरह तरह से प्रताड़ित करने लगे थे। इसके बाद दहेज की मांग कर शादी से इंकार कर दिया था।
मामले में युवती ने पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जानकारी के बाद जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पति और ससुरालियों ने धमकी दी की जैसे उसे छोड़ दिया गया वैसे तुम्हें भी छोड़ देंगे। तुम्हारे घरवाले भी कुछ नहीं कर पाएंगे।