फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: 43 सपाइयों पर बलवा का मुकदमा, सरकारी कर्मचारी से अभद्रता, कार्य में बाधा डालने का है आरोप

Tue, 15 Mar 2022 07:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, और सरकारी कर्मचारी से अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में आठ मार्च को मंडी गेट के बाहर हंगामा कर थानाध्यक्ष की गाड़ी रोककर उसकी तलाशी लेने वाले तीन नामजद और 40 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने हुसैनगंज थानाध्यक्ष की तहरीर पर बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सपाइयों पर सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के भी आरोप हैं। राधानगर मंडी समिति में विधानसभा चुनाव की ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए थे। मंडी परिसर में ही 10 मार्च को मतगणना भी कराई गई।  

ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सपाई पहरा देने मंडी के गेट पर पहुंच गए थे। ईवीएम की सुरक्षा में हुसैनगंज थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह की ड्यूटी थी। आठ मार्च की रात करीब 10:30 बजे थानाध्यक्ष मतगणना स्थल के गेट नंबर एक पर पहुंचे थे। गेट पर सपा नेता शैलेंद्र मिश्रा, पप्पू सिंह चौहान, तरन्नुम परवीन समेत 40 सपाइयों ने थानाध्यक्ष की जीप रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने हल्ला मचाते हुए उनकी जीप की तलाशी लेने के साथ बवाल किया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। एसडीएम एनपी मौर्य और सीओ सिटी डीसी मिश्रा के पहुंचने पर सपाई शांत हुए थे।

थानाध्यक्ष की गाड़ी की तलाशी लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, और सरकारी कर्मचारी से अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें