शनिवार को पोस्टमार्टम देर से होने के कारण शव का अंतिम संस्कार रविवार सुबह होना था, लेकिन परिजनों ने धारा 304 में दर्ज रिपोर्ट को 302 में बदलने, नामजद हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने व शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलवा कर साक्ष्य संकलित करवाने के साथ-साथ परिजनों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
परिजनों ने लगाए विधायक पर संरक्षण का आरोप
रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार पर हत्या आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पहले नामजद सगे भाइयों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी विधायक पूनम संखवार के यहां रुके हैं। इस वजह से पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
इस संबंध में विधायक पूनम संखवार ने बताया कि मृतक व आरोपी संखवारसमाज के हैं। उनके गांव की कई बहन बेटियां हमीरपुर गांव मे ब्याही है। इस नाते लोग रिश्तेदारी की बात कह रहे हैं। अपराधी की जगह जेल में होती है। हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।