यूपीडा की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने अविनाश और साक्षी को मृत घोषित किया। नेहा की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले मोबाइल से सूचना परिजनों को दी।
एक साथ दो बच्चों की मौत और तीसरी बेटी के गंभीर होने से घर में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे और तीसरे नंबर के थे। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई। इससे दो की मौत हुई है, जबकि तीसरी गंभीर घायल है।