फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश में कच्चा मकान ढहा, बालिका की मौत और मां घायल, मौके पर राजस्व विभाग की टीम

Sun, 21 Aug 2022 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

करारीपुरा बेलाताल में तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त होकर ढह गए। इस हादसे में एक बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें कि जिले में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कच्चे मकान गिर रहे हैं।
विज्ञापन
तेज बारिश के बाद गिरा कच्चा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में दो दिन से लगातार रिमझिम बारिश होने से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के बीजानगर गांव में कच्चा मकान ढहने से मां-बेटी मलबे में दब गए। हादसे में मासूम बालिका की मौत हो गई, जबकि मां का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बीजानगर गांव निवासी बाबूपाल खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। सुबह करीब नौ बजे बाबू पाल खेतों पर गया था। उसकी पत्नी में खाना बना रही थी जबकि उसकी सात वर्षीय पुत्री बिट्टो पास में खड़ी थी। बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।

इससे मां-बेटी मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और मलबे से मां-बेटी को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने बिट्टो को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बेलाताल क्षेत्र में दो दिन से झमाझम बारिश ने गरीबों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

करारीपुरा में बारिश व तेज हवाओं के बीच विशालकाय पेड़ टूटकर गिरने से लक्षी रैकवार के दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि परशुराम प्रजापति की चाट की ठेलिया टूट गई। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य मकान में नहीं थे। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। मामले की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें