फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद की पत्नी व बच्चों को जिंदा जलाने के आरोपी पर लगाया रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के नेहरू नगर में सभासद की पत्नी व दो बच्चों के हत्यारोपी पर डीएम ने रासुका की कार्रवाई की है। हत्यारोपी सभासद के मकान में सिपाही पत्नी के साथ किराए पर रहता था।
विज्ञापन

28 फरवरी को पत्नी के ड्यूटी पर जाने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी इस समय जेल में है। एसपी ने एनएसए की कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। बुधवार को डीएम ने कार्रवाई पर अंतिम मुहर लगा दी।
अकबरपुर नेहरू नगर में सभासद जितेंद्र यादव के आवास में कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ऊषा पति अवनीश प्रजापति के साथ किराए पर रहती थी। अवनीश प्यारेपुर सराय इनायत प्रयागराज का रहने वाला था।
विज्ञापन

28 फरवरी की देर शाम अवनीश ने मकान मालिक की शिक्षक पत्नी अर्चना, चार वर्षीय बेटी अक्षिता व डेढ़ वर्षीय बेटा हनु को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। ऊषा उस वक्त कोतवाली में ड्यूटी पर थी। साथ ही सभासद भी घर में नहीं था।
आग लगने के बाद सभासद की पत्नी व बच्चों के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद भाग रहा आरोपी ट्रक से टकरा कर घायल हो गया था।
पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस हिरासत में ही उसका उपचार कराया गया था। इसके बाद से वह जेल में है। इस हृदयविदारक तिहरे हत्याकांड से कस्बा में सनसनी फैल गई थी।
इस घटना पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए रासुका की कार्रवाई प्रस्तावित की थी। एसपी केशव कुमार चौधरी ने कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम ने भी बुधवार को अंतिम मुहर लगा दी।
सभासद की पत्नी व बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की घटना हृदयविदारक होने के साथ दुर्लभ श्रेणी का अपराध है। इस बड़ी घटना से दहशत का माहौल हो गया था। इसे देखते हुए आरोपी पर रासुका लगाया गया है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। - जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें