फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में बना है भगवान विष्णु के वामन अवतार का दुर्लभ मंदिर, जानिए यहां का इतिहास

Wed, 19 Sep 2018 08:38 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भगवान विष्णु के वामन अवतार का दुर्लभ मंदिर
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक वामन अवतार का दुर्लभ मंदिर घनी आबादी हटिया में आज भी स्थित है। यह मंदिर आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि समर्पण भाव से वामन देव की पूजा करने पर अहंकार समाप्त हो जाता है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


हटिया बर्तन बाजार स्थित मंदिर कब और किसने बनवाया इसके प्रमाणिक तथ्य तो उपलब्ध नहीं हैं लेकिन बताया जाता है कि शहर के कारोबारी आनंद प्रसाद गर्ग ने 1940 में एक पुराना मकान खरीदा। मकान में वामन देव का मंदिर पाकर उस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया और विधि विधान से पूजन किया जाने लगा। मंदिर में वामन अवतार की श्याम वर्ण प्रतिमा के साथ बलदाऊ और रेवती की मूर्तियां भी हैं। हटिया मंदिर में वामन द्वादशी को विशेष पूजन का भी आयोजन किया जाता है। मंदिर के पूर्व पुजारी ब्रह्मलीन गुरुनारायण पांडेय के पुत्रादि अब यहां का कार्यभार देखते हैं। मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय ने बताया कि यहां मान्यता है अहंकार त्यागकर समर्पण भाव से पूजन करने पर प्रभु प्रसन्न होते हैं। यह मंदिर उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर है। यहां वामन द्वादशी  के मौके पर भक्तगण दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं। इस साल 21 सितंबर 2018 को को वामन देवता का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें