फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट से फेंकी गई थी दुष्कर्म पीड़िता: युवती का शव रखकर भीड़ ने लगाया जाम, पत्थरबाजी

Thu, 23 Sep 2021 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

परिजनों, ग्रामीणों ने शव अरौल-मकनपुर रेलवे स्टेशन क्रासिंग जीटी रोड पर रख दिया। भीड़ जीटी रोड और कानपुर फर्रुखाबाद रेल लाइन पर आ गई।
विज्ञापन
शव रखकर जीटी रोड पर लगाया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर के गुलमोहर आपर्टमेंट की 10 वीं मंजिल से फेंकी गई युवती का शव बुधवार देररात उसके गांव पहुंचा। गुरुवार सुबह आरोपी को फांसी की सजा और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग करते हुए परिजनों ने शव को अरौल-मकनपुर रेलवे स्टेशन व फाटक जीटी रोड तिराहे पर रख दिया।
विज्ञापन


कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। कुछ अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ा। चार घंटे बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे कई राजनीतिक पार्टियों के नेता मृतका के गांव पहुंच गए थे।

परिजनों, ग्रामीणों ने शव अरौल-मकनपुर रेलवे स्टेशन क्रासिंग जीटी रोड पर रख दिया। भीड़ जीटी रोड और कानपुर फर्रुखाबाद रेल लाइन पर आ गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम बिल्हौर गुलाब चंद्र अग्रहरि, सीओ राजेश कुमार भीड़ को समझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस और आरपीएफ पर रेलवे लाइन के पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा। कुछ को लाठियां भी मारी। पत्थरबाजी में दो पुलिस कर्मियों के चोट लग गई। दोपहर एक बजे आश्वासन पर परिजन माने तब जीटी रोड का ट्रैफिक सामान्य हो सका। वहीं रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलपथ पर भीड़ होने के कारण ट्रेनों को कॉशन देकर धीमी गति से गुजारा गया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार गंगा तट पर किया गया।

पीड़िता के गांव जाएंगे वकील
बार एसोसिएशन अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दुष्कर्म व हत्या का शिकार हुई पीड़िता के परिजनों से मिलने और उन्हें हरसंभव कानूनी मदद का आश्वासन देने शनिवार को युवती के गांव जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें