फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: दुष्कर्म पीड़िता ने फंदे पर लटकर की खुदकुशी, मानसिक रूप से थी परेशान, आरोपी जमानत पर है बाहर

Wed, 25 Oct 2023 05:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: छात्रा की मां की वर्ष 2012 में किडनी खराब होने से मौत हो गई थी। पिता ने साली से शादी कर ली थी। पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। आरोपी जमानत पर बाहर चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षा मित्र की 13 वर्ष की पुत्री कक्षा सात की छात्रा थी। छात्रा को गांव हथियापुर निवासी शादाब अगस्त 2022 में जबरन अपने साथ लेकर चला गया था। परिजनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में शादाब, भाई वसीम, पिता वसीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचक ने आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया भाई वसीम व पिता वसीर का नाम विवेचना से निकाल दिया था। शादाब जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आ गया। छात्रा काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मंगलवार रात छात्रा भाई बहन के साथ कमरे में सो रही थी।

विज्ञापन

गेट में दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान
रात को लगभग दस बजे छात्रा शौच करने की बात कहकर कमरे से बाहर आई। शौचालय के गेट में दुपट्टे से फंदा लगाकर लटक गई। खटर-पटर की आवाज सुनकर भाई बहन बाहर आए। छात्रा को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मां की वर्ष 2012 में किडनी खराब होने से मौत हो गई थी। पिता ने साली से शादी कर ली थी। पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। उसके कंधे, चेहरे, हाथ में पांच चोटों के निशान पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें