इन टीमों के खिलाफ खेलेगी यूपी टीम
रणजी ट्रॉफी: यूपी टीम 11 अक्तूबर को बंगाल के खिलाफ के पहला, 18 अक्तूबर को हरियाणा के साथ दूसरा और 13 नवंबर को कर्नाटक के साथ तीसरा मैच खेलेगी। ये तीनों मैच यूपी में होंगे। बाकी चार मैच अन्य राज्यों में होंगे। 26 अक्तूबर को पंजाब से, छह नवंबर को केरल से, 23 जनवरी को बिहार और 30 जनवरी को मध्य प्रदेश से यूपी टीम भिड़ेगी।
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: यूपी की टीम 13 अक्तूबर को सौराष्ट्र्, 20 अक्तूबर को दिल्ली, आठ नवंबर को छत्तीसगढ़ और 15 नवंबर को गोवा से भिड़ेगी। ये चारों मैच यूपी में होंगे। दूसरे राज्यों में जाकर यूपी टीम 27 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर, 25 जनवरी को गुजरात और एक फरवरी को नागालैंड की टीम का सामना करेगी।
कूच बिहार ट्रॉफी: यूपी टीम छह नवंबर को मध्य प्रदेश और 28 नवंबर को विदर्भ के साथ घरेलू मैदान पर भिड़ेगी। दूसरे प्रदेश में जाकर यूपी टीम 13 नवंबर को हिमाचल प्रदेश, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और छह दिसंबर को उत्तराखंड की टीम का सामना करेगी।
बीसीसीआई ने यूपीसीए को नौ मैच दिए हैं, इनमें से कई मुकाबले ग्रीनपार्क स्टेडियम में भी करवाए जाएंगे, क्योंकि ग्रीनपार्क ऐतिहासिक मैदान है। घरेलू मैचों को लेकर जल्द ही बैठक की जाएगी। अभी तो सारा फोकस यूपी टी-20 क्रिकेट लीग पर है। -अंकित चटर्जी, सीईओ यूपीसीए