फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: रामशंकर कठेरिया के बिगड़े बोल, अखिलेश-डिंपल पर की अशोभनीय टिप्पणी, सपा ने किया पलटवार

Sun, 12 May 2024 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: अखिलेश यादव और डिंपल यादव पर रामशंकर कठेरिया की अशोभनीय टिप्पणी पर सियासी बवाल मचा हुआ है। सपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि इस तरह महिला प्रतिनिधि के लिए टिप्पणी करना भाजपा प्रत्याशी की बौखलाहट है।
विज्ञापन
रामशंकर कठेरिया, अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में भाजपा प्रत्याशी प्रो. रामशंकर कठेरिया का अशोभनीय टिप्पणी करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह सपा नेत्री डिंपल यादव के लिए टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए पलटवार किया है।

विज्ञापन

कहा कि इस तरह महिला प्रतिनिधि के लिए टिप्पणी करना भाजपा प्रत्याशी की बौखलाहट है। वह हार रहे हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका कहने का आशय यह था कि सपा की सरकार इतने समय तक रही तब क्यों रोजगार आदि पर काम नहीं किया गया।
उधर, इस मामले में सपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। बता दें कि शनिवार को प्रो. रामशंकर कठेरिया का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पत्रकारों के एक सवाल पर वह सपा नेत्री डिंपल यादव और उनके पति अखिलेश यादव के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें