फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. रामगोपाल ने कसा तंज: बोले- बसपा प्रमुख मायावती भाजपा की ‘बी टीम’, कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस की सरकार

Tue, 02 May 2023 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकारी बनेगी। साथ ही, बसपा प्रमुख मायावती को भाजपा की बी टीम बताया है।
विज्ञापन
प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा प्रमुख मायावती भाजपा की बी टीम हैं। यह बात शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने इटावा में कही। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन

सोमवार को सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सैफई स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने निकाय चुनाव पर चर्चा के लिए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा शासन में नगर पालिकाओं में बहुत काम हुए थे। अब जिधर देखो गंदगी और पानी की समस्या है।
लोगों को उम्मीद है कि अगर सपा उम्मीदवार जीतेंगे, तो व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। कहा कि सपा सभी जगह चुनाव जीतेगी। इटावा सदर सीट से मुस्लिम प्रत्याशी का टिकट काटे जाने पर कहा कि ज्यादा मजबूत प्रत्याशी का टिकट जब कटता है, वहां नुकसान होने की आशंका होती है।

विज्ञापन

भाजपा की बी टीम है बसपा
मायावती की पार्टी से अधिक मुस्लिम प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 30 से 40 सीटें भी मिल जाएं, तो बड़ी बात है। यह वहां के आम लोगों का मत है।
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के मामले में साध ली चुप्पी
सांसद मुख्तार अंसारी के सवाल पर कहा कि कुछ मुकदमे गंभीर होते हैं, उस पर नहीं बोलना चाहिए। न्यायालय से जुड़ा मामला है। अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर गाना वायरल होने के सवाल पर कहा कि जब भाजपाइयों के पास कुछ नहीं होता है, तो वह इस तरीके की बातें करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें