फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव बोले: अखिलेश खयाली पुलाव पकाते रहेंगे, योगी सरकार बना लेंगे

Sun, 31 Oct 2021 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राजू ने कहा कि यह समय भाजपा का है, दूसरी पार्टियां सिर्फ लोगों को गुमराह करने में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा में बनाए जाने वाले यूपी फिल्म सिटी के निर्माण की डीपीआर तैयार हो गई है।
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अपने अंदाज में जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज-कल दिन रात खयाली पुलाव पका रहे हैं।
विज्ञापन


योगी फिर से सरकार बना लेंगे। रविवार को सर्किट हाउस में कोरोना योद्धाओं और स्थानीय कलाकारों को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2022 में 400 सीट जीतने का सपना देख रहे हैं।

राजू ने कहा कि यह समय भाजपा का है, दूसरी पार्टियां सिर्फ लोगों को गुमराह करने में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा में बनाए जाने वाले यूपी फिल्म सिटी के निर्माण की डीपीआर तैयार हो गई है। इसके लिए करीब 25 एकड़ की जमीन भी तय कर ली गई है।
विज्ञापन


पूरी संभावना है कि नवंबर में शिलान्यास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई जरूर है लेकिन सरकार इस पर कंट्रोल भी कर रही है। प्रदेश में लोग तरक्की भी खूब कर रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि आर्यन को बेल मिली है, कोई नोबेल नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें