फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर बाइक छोड़ने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक-अंबियापुर स्टेशनों के बीच खमहैला अंडरपास के पास अप की नंदन-कानन एक्सप्रेस के इंजन से बाइक टकराने के मामले में बुधवार को आरपीएफ फफूंद में अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट मंगलपुर थाना भेजी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पुरी से नई दिल्ली जा रही अप की नंदन कानन एक्सप्रेस (कोविड स्पेशल) 130 किमी प्रतिघंटा से चली जा रही थी। खमहैला गांव के पास एक व्यक्ति बाइक पटरियों से पार करा रहा था। तभी सामने से ट्रेन आते देखकर बाइक को अप लाइन पर छोड़कर भाग निकला था। टक्कर लगने से बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई और करीब एक किलोमीटर तक घिसटती चली गई थी। बड़ा हादसा होते-होते बच गया था। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को 101 नंबर फाटक के पास रोक लिया था। आरपीएफ ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ फफूंद थाना में रिपोर्ट दर्ज की थी। फफूंद के आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मंगलपुर थाना में रिपोर्ट भेजी है। बाइक नंबर भेजा गया है। मंगलपुर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ थाना फफूंद से भेजी गई रिपोर्ट में बाइक का नंबर दिया गया है। बाइक मालिक की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें