फोटो 08:::दवा की दुकान में जांच करतीं एसडीएम ताखा श्वेता मिश्रा । संवाद
ताखा। शनिवार को ऊसराहार में एसडीएम ताखा श्वेता मिश्रा, ड्रग इंस्पेक्टर नीलेश शर्मा और प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा। दो दुकानों में फार्मासिस्ट न मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी गई।
टीम ने कस्बे के दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान दोनों ही दुकानों पर दवाओं की बिक्री के लिए फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला, जबकि नियमानुसार दवाओं की बिक्री केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी में ही की जा सकती है। ड्रग इंस्पेक्टर नीलेश शर्मा ने बताया कि तथागत मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट न मिलने के कारण दुकान की खरीद-बिक्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
तीन दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। इसी तरह ब्रदर्स मेडिकल स्टोर पर भी फार्मासिस्ट मौजूद न होने से बिक्री और खरीद पर रोक लगाई गई है। वहां से भी तीन दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। नीलेश शर्मा ने कहा कि दोनों दुकानों से प्राप्त दवाओं के नमूने लैब में भेजे गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम श्वेता मिश्रा ने बताया कि मेडिकल स्टोर्स पर नियमों का उल्लंघन मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उ