इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर शनिवार को अप-डाउन में जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसमें उधमपुर
एक्सप्रेस के अप में न जाने से डाउन में निरस्त रहीं। इसके अलावा नीलांचल एक्सप्रेस अप में दो घंटा विलंब रही। इसी तरह रेलवे की ओर से त्योहार में चलाए जाने वाली प्रयागराज स्पेशल साढ़े तीन घंटा, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 30 मिनट, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 30 मिनट, जम्मू-तवी एक्सप्रेस एक घंटा, नेताजी एक्सप्रेस 30 मिनट व महानंदा एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंची। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा हुई। (संवाद)