फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गाजे-बाजे से आई बरात में काजी ने निकाह पढ़ाने से किया मना, हिदायत देते हुए कहा- बंद कीजिये यह तमाशा

Thu, 11 Nov 2021 02:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में गाजे बाजे से गई एक बारात में काजी के निकाह पढ़ाने से मना करने पर डीजे बंद करा दिया गया। इसके बाद काजी ने निकाह पढ़ाया और बरात वाले घर के परिजनों को हिदायत भी दी कि यह तमाशा बंद कीजिये।
विज्ञापन


शादियों में सादगी बरतने की मुहिम आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल और शहरकाजी मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी ने की थी। काउंसिल के महासचिव हाजी मोहम्मद सलीस ने बताया कि बुधवार रात को एक बारात कैंट के झाड़ी बाबा पड़ाव के पास गई।

वहां निकाह शहरकाजी मौलाना मुश्ताक को पढ़ाना था। वे पहुंचे तो देखा कि वहां गाजे बाजे के साथ बरात निकल रही है। इस पर उन्होंने उसे फौरन बंद कराने को कहा। कहा कि अगर बंद नहीं होता है तो वह निकाह भी नहीं पढ़ाएंगे। इसके बाद डीजे वालों को वहां से रवाना किया गया। तब उन्होंने निकाह पढ़ाया। यह बरात बेकनगंज में एक कपड़ा व्यवसायी के बेटे की थी, जो तलाक महल से गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें