पुखरायां। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएचसी में अलग से वार्ड बनाया गया हैं। वहीं अधिकारियों ने जल्द ही डेंगू जांच किट मुहैया कराए जाने की बात कही है।
पुखरायां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि वर्तमान में ओपीडी में लगातार मरीजों की बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को 410 मरीजों का ओपीडी में पंजीकरण किया गया। पुखरायां सीएचसी में डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिसमें मच्छर दानी सहित छह बेड लगाए गए हैं। वहीं जिले से डेंगू की जांच के लिए किट मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया गया है।
इससे जांच के बाद डेंगू की पुष्टि होने पर मरीज को यहीं भर्ती करके इलाज किया जा सकेगा। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। वहीं देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि एक वार्ड में डेंगू मरीजों के लिए पांच बेड सुरक्षित कराए गए हैं। जांच किट के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।