फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: भाजपा के प्रमुख चेहरों ने महापौर के लिए ठोंकी दावेदारी, पार्षदी के लिए एक सीट पर पांच दावेदार

Wed, 16 Nov 2022 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में निकाय चुनाव में मेयर और पार्षदी के दावेदारों को लेकर सभी राजनीतिक दलों में सरगर्मी काफी तेज हो गई है। भाजपा के कई प्रमुख चेहरों ने महापौर प्रत्याशी के लिए दावेदारी ठोंकी है। तो वहीं, पार्षदी में एक-एक सीट पर चार से पांच दावेदार सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विपक्षी पार्टियों में जहां महापौर पद के प्रत्याशी के लिए जिताऊ चेहरे खोजने पड़ रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी में कई प्रमुख चेहरे दावेदारी की लाइन में खड़े हो गए हैं। इसमें पूर्व और वर्तमान विधायक भी शामिल हैं। कुछ दिनों तक ऐसे दावेदारों की चर्चा सिर्फ संगठन स्तर तक ही थी, लेकिन अब यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।

विज्ञापन

इन दावेदारों को देखते हुए यह भी कयास लगाए जाने लगे हैं कि भारतीय जनता पार्टी इस बार महापौर पद के प्रत्याशी पद पर गैर ब्राह्मण चेहरे को भी उतार सकती है। यह चेहरा पिछड़ा वर्ग, वैश्य बिरादरी से भी हो सकता है। वैसे इन दावेदारों की लिस्ट में ऐसे कई ब्राह्मण चेहरे भी हैं, जिन्होंने जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपने चुनाव लड़ने के फैसले से संगठन के उच्च पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

नगर निकाय परिसीमन आने के बाद महापौर पद का आरक्षण किस कोटे में जाता है, यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन भाजपा में दावेदारों की सूची में सभी वर्गों से तीन-चार नाम ऐसे हैं, जो पार्टी संगठन में भी अपनी खास पकड़ रखते हैं। इन दावेदारों में जितनी संख्या पुरुषों की है, उतनी ही महिलाओं की भी है। महिलाएं वर्तमान में जिला और क्षेत्रीय काई में पदाधिकारी भी हैं।

पार्षदी के लिए एक-एक सीट पर पांच दावेदार
इसी तरह पार्षदी में एक-एक सीट पर चार से पांच दावेदार सामने आ गए हैं। कुछ वार्डों में तो अपनी ही पार्टी के वर्तमान पार्षद के खिलाफ भी लोग दावेदारी कर रहे हैं। यही वजह है कि निकाय चुनाव की तैयारी बैठकों के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों की तरफ से लगातार इस बात को कहा जा रहा है कि जो भी प्रत्याशी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वे सभी कार्यकर्ता होंगे। ऐसे कौन-कौन लोग हैं जो पार्टी के फैसले से बगावत कर सकते हैं, उनकी भी संगठन एक सूची तैयार कर रहा है। इसके अलावा भाजपा मुस्लिम बहुल इलाकों के लिए इस बार अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े प्रत्याशियों की खोज कर रही है। पार्टी ने फैसला लिया है कि इस बार सभी मुस्लिम क्षेत्र वाले आठ वार्डों में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें