फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा की बेटी मध्यप्रदेश में बनी कुलपति, जिले में खुशी का माहौल

Sun, 16 Dec 2018 09:04 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रोफेसर आशा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में इटावा जिले के बकेवर में पली-बढ़ीं आशा शुक्ला को मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने डॉक्टर बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू इंदौर का कुलपति नियुक्त किया है। आशा की इस उपलब्धि पर कस्बे में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


प्रोफेसर आशा शुक्ला जनता कॉलेज बकेवर के पूर्व सेक्रेटरी स्वर्गीय आनंद स्वरूप मिश्रा की पुत्री व वर्तमान सेक्रेटरी अरविंद मिश्रा की छोटी बहन हैं। आशा शुक्ला ने 12वीं तक बकेवर में व स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद में की। आशा शुक्ला बरकत उल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में महिला अध्ययन विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में तैनात थीं। वह भोपाल(मध्य प्रदेश) में महिलाओं के उत्थान से जुड़े कई कार्यक्रमों में भागीदारी करती आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें