फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: प्रो. रामगोपाल का बड़ा बयान, बोले- अतीक के एक बेटे की हो सकती है हत्या

Tue, 07 Mar 2023 03:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि अतीक की पत्नी भी कोर्ट में अर्जी देकर यह संभावना जता चुकी है कि उसके बेटों की हत्या की जा सकती है। बोले कि यह अधिकारियों को सोचना चाहिए क्योंकि असंवैधानिक काम करने के बाद नेता तो बच जाते हैं, अधिकारी फंस जाएंगे।
विज्ञापन
प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के दो बेटों में से एक की आने वाले एक दो दिन में हत्या हो सकती है। यह बयान मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सैफई स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। ऊपर से दबाव में ऐसे में जो मिल रहा है उसे पकड़कर मार दिया जा रहा है।

विज्ञापन


यह असंवैधानिक है। किसी को पकड़ने के लिए एनकाउंटर में तो कोई मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ने के बाद किसी को मारा जाए तो इससे मंशा अलग लगती है। कहा कि अतीक की पत्नी भी कोर्ट में अर्जी देकर यह संभावना जता चुकी है कि उसके बेटों की हत्या की जा सकती है। बोले कि यह अधिकारियों को सोचना चाहिए क्योंकि असंवैधानिक काम करने के बाद नेता तो बच जाते हैं, अधिकारी फंस जाएंगे।
 

विज्ञापन

उन्हें इसकी सजा भुगतनी होगी। किसानों की आलू की फसल बर्बाद होने के सवाल पर कहा कि डबल इंजन की सरकार किसान विरोधी है। जब दोनों सरकार किसानों के विरोध में हैं तो उनका हित कैसे हो सकता है। आलू के बाद रबि की फसलों का भी यही हाल होगा। किसान को सड़कों पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा। बोले कि सरकार में बैठे लोग तो विदेश से सब्जियां, अन्न मंगाकर खा लेंगे। इससे उन्हें लाभ भी होगा पर आम जनता परेशान होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें