गरीब इलाज तक नहीं करा पा रहे
इनका खुफिया तंत्र बेकार है। लोगों को टारगेट करके बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री ने कहा कि दवाएं महंगी होने से गरीब इलाज नहीं करा पा रहे है। भाजपा सरकार में जीएसटी समेत कई टैक्स के बोझ से जनता परेशान है।
2024 के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें
तहसील,थानों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अभी कमर कस लें। क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलकर समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुचाएं। अब तो भाजपा की मंशा संविधान को बदलने की है।
भाजपा दिखा रही है तानाशाही
देश में गणतंत्र रहा है, लेकिन सत्ताधारी भाजपा तानाशाही दिखा रही है। किसी की कोई सुनवाई नहीं है। भाजपा सिर्फ मंदिर-मस्जिद के बहाने लोगों को भ्रमित किए है। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश चन्द्र यादव, चैयरमेन सरस्वती यादव, डॉ. प्रदीप यादव, विधायक राघवेंद्र गौतम भरथना, सपा प्रवक्ता अशोक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव आदि मौजूद रहे।