फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ के 23 केंद्रों पर ताले, धान खरीद नहीं

विज्ञापन
नवीनगर खेरवा केंद्र खुलने का इंतजार करता किसान जयकरन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। धान खरीद को लेकर किसानों की मुसीबतें कम नहीं हो पा रही हैं। पीसीएफ के 23 सेंटरों पर सात दिन बाद भी धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है। किसान केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है। इसके लिए विपणन शाखा के नौ, पीसीएफ के 23 और एफसीआई का एक केंद्र खोला गया है। हालांकि खरीद शुरू हुए सात दिन बीत चुके हैं लेकिन पीसीएफ के केंद्रों के ताले नहीं खुल सके हैं। इन केंद्रों के सचिव पिछले सात दिन से वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हसनगंज में खुले हरौनी समसुद्दीनपुर, धौरा, मोहनीखेड़ा, नवीनगर खेरवा (फरहदपुर) केंद्रों पर ताले बंद हैं। सोमवार को काफी संख्या में किसान उपज खरीद शुरू होने की उम्मीद में इस केंद्र पर पहुंचे लेकिन ताला देखकर मायूस हो गए। किसान जयकरन तो काफी देर तक नवीनगर खेरवा केंद्र पर मौजूद रहकर खुलने का इंतजार करता रहा। शाम को उदास चेहरा लिए घर वापस लौट गया। एडीओ कोआपरेटिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि सचिव हड़ताल पर चल रहे हैं। हिलौली साधन सहकारी समिति में भी सन्नाटा पसरा रहा। बीघापुर के घाटमपुर कला में खुले क्रय केंद्र का न ताला खुला और न ही यहां पर बारदाना ही पहुंचा। एसडीएम अजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि धान क्रय केंद्र न खुलने की जांच एडीओ सहकारिता को दी है। असोहा के गोसाईंखेड़ा में भी खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
दिवाली की छुट्टी के बाद सोमवार को विपणन शाखा के केंद्र खुले। इस दौरान 15 क्विंटल धान की खरीद हो सकी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम मिश्रा ने बताया कि अब तक विपणन केंद्रों पर 31 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। विभागीय केंद्र पूरी तरह से संचालित हो रहे हैं। केवल पीसीएफ के ही केंद्रों पर खरीद बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें