फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव के साथ अपना जन्मदिन मनाएगा खजांची, कानपुर देहात से लखनऊ रवाना

Mon, 08 Nov 2021 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

पूर्व प्रधान ने बताया कि सपा पार्टी कार्यालय से फोन आने पर खजांची व उसके परिजनों को लेकर कन्नौज जा रहे हैं। वहां से शाम को लखनऊ जाएंगे। 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने जाता खजांचीनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोटबंदी के दौरान बैंक में लगी लाइन में जन्मे शाहपुर जोगीडेरा निवासी खजांचीनाथ को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उसके जन्मदिन पर परिवार समेत लखनऊ पार्टी कार्यालय पर बुलाया। वहां पर उसका जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके लिए अनंतपुर धौकल गांव के पूर्व प्रधान सोमवार को खजांचीनाथ व उसके परिजनों को लकेर कन्नौज रवाना हुए।
विज्ञापन


वहां से शाम को वह लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय के लिए निकले। शाहपुर जोगीडेरा निवासी दिव्यांग सर्वेसा देवी पत्नी जसमेरनाथ नोटबंदी के दौरान आवास की प्रथम किस्त निकालने दो दिसंबर 2016 को झींझक कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक गई थी।

पूरे दिन लाइन में लगे रहने के बाद जैसे ही वह बैंक पहुंची, तभी उसका प्रसव हो गया था। इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उसके बेटे का नाम खजांचीनाथ रखा था। खजांची के पिता की मौत बीमारी के कारण चार माह पूर्व हो गई थी।
विज्ञापन


सर्वेसा के पहले से ही प्रीती, शिवा, धीरेंद्र व गगन चार संतानें हैं। बैंक की लाइन में खजांची का जन्म होने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मां सर्वेसा देवी को लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाया था और आर्थिक मदद दी थी। तब से नोटबंदी के दिन अखिलेश यादव हर साल आठ नवंबर को खजांची का जन्मदिन मनाते हैं।

इस बार भी अखिलेश ने खजांची को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाया था। इस पर अनंतपुर धौकल गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह उर्फ नीरू सोमवार की सुबह खजांचीनाथ, उसकी मां सर्वेसा, बहन प्रीती, भाई शिवा, धीरेंद्र, गगन, मामा जरदारनाथ, पप्पूनाथ व मलखान नाथ को लेकर कन्नौज निकल गए। पूर्व प्रधान ने बताया कि सपा पार्टी कार्यालय से फोन आने पर खजांची व उसके परिजनों को लेकर कन्नौज जा रहे हैं। वहां से शाम को लखनऊ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें