फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई: पंकज बोले- तरक्की की राह पर है देश

Sun, 24 Oct 2021 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

आध्यात्मिक गुरु के साथ समाजसेवी पंकज मोदी ने रविवार की शाम को चित्रकूट के कामदनाथ मंदिर में दर्शन किए। 
विज्ञापन
पीले कुर्ते में समाजसेवी पंकज मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई समाजसेवी पंकज मोदी रविवार की देर शाम को चित्रकूट पहुंचे। कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद जिला मुख्यालय में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश तरक्की की राह पर है।
विज्ञापन


हमे प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना चाहिए। आध्यात्मिक गुरु के साथ समाजसेवी पंकज मोदी ने रविवार की शाम को चित्रकूट के कामदनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदाकिनी की आरती करने के बाद इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने उनका फूल माला से स्वागत किया।

सम्मान समारोह में उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। इसी तरह सब मिलकर रहें तो तरक्की मिलेगी। इस मौके पर डा. सुरेंद्र अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, डा. सीताराम गुप्ता, डा. महेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी, युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री गोलू गुप्ता, अंकित पहारिया, आनंद गोयल, गुलाब गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, केशव शिवहरे, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें