फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: गांव की यादें, मित्रों का प्यार सहेजकर ले गए कोविंद, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

Mon, 28 Jun 2021 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव की यादें, मित्रों का प्यार, परिजनों का दुलार समेटे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार सुबह 10:26 कानपुर सेंट्रल स्टेशन से लखनऊ चले गए। अपना तीन दिवसीय कानपुर नगर और कानपुर देहात का दौरा पूरा करने के बाद वे दि रॉयल प्रेसिडेंशियल महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए।
विज्ञापन


प्रोटोकॉल के तहत स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी ने राष्ट्रपति से ट्रेन में बैठने की गुजारिश की। ट्रेन के गार्ड जीके वर्मा ने उनसे ट्रेन ले चलने की सांकेतिक अनुमति मांगी और चालक राजेश कुमार को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को बढ़ाने के निर्देश दिए।

सख्त सुरक्षा में राष्ट्रपति ने स्वीकारा अभिवादन, बोले फिर मिलेंगे
बेहद सख्त सुरक्षा घेरे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अपनी पत्नी सविता कोविंद, पुत्री समेत रेलवे के अफसरों के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। कैंट साइड में पोर्टिको से अंदर प्लेटफार्म नंबर एक पर जाते हुए रेलवे अधिकारियों से मिले। कोच में चढ़कर गेट पर खड़े होकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया, फिर मिलेंगे कहकर मुस्कुराए और अंदर चले गए।
विज्ञापन


ट्रेन ठीक 10:26 बजे चली और कुछ सेकेंड के लिए रुक गई और दोबारा चल पड़ी। इसके 15 मिनट पहले ही प्रेसिडेंशियल ट्रेन की संरक्षा-सुरक्षा के लिहाज से पायलट ट्रेन लखनऊ के लिए चला दी गई थी। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, उत्तर मध्य रेलवे के जीएम वीके त्रिपाठी, एनआर के जीएम आशुतोष गंगल, मुरादाबाद के डीआरएम तरुण प्रकाश और कानपुर सेंट्रल के डिप्टी सीटीएम हिमांशु शेखर उपाध्याय लखनऊ तक गए।
विज्ञापन

सुबह से ही अलर्ट रहा सुरक्षा अमला
राष्ट्रपति के सेंट्रल आने के पहले ही रेलवे का प्रशासनिक व सुरक्षा अमला अलर्ट रहा। साफ-सफाई से लेकर खुशबू के लिए हर 10-15 मिनट पर परफ्यूम का छिड़काव होता रहा। इस दौरान प्रेसिडेंशियल ट्रेन ने तीन सीटियां बजाईं और फिर रवाना हो गई। ट्रेन के रवाना होते ही रेलवे अधिकारियों, स्टेशन व ट्रेन की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली। प्रयागराज समेत कई जोन के कई मंडलों से रेलवे अधिकारी, सुरक्षाकर्मी व स्टाफ यहां डेरा डाले था। 

इस शेड्यूल के मुताबिक रवाना हुई प्रेसिडेंशियल ट्रेन
सुबह 6:50 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन आई
सुबह 10:15 बजे राष्ट्रपति, परिजन व स्टाफ प्लेटफार्म पहुंचे
सुबह 10:16 बजे रेलवे अधिकारियों से मुलाकात की
सुबह 10:18 बजे महापौर प्रमिला पांडेय से मिले
सुबह 10:19 बजे कोच के गेट पर खड़े होकर हाथ हिलाया
सुबह 10:20 बजे राष्ट्रपति व परिजन कोच के अंदर गए
सुबह 10:24 बजे ट्रेन की पहली सीटी बजी, एक मिनट बाद दूसरी और तीसरी सीटी 10:26 बजे बजी और ट्रेन रवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें