ठाकुरद्वारा मंदिर से बेशकीमती राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के नेवरना गांव स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से शनिवार रात चोरों ने राधा-कृष्ण की बेशकीमती मूर्ति पार कर दी। मंदिर के पुजारी ने मूर्तियां अष्टधातु की बताई है। पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है। थाना क्षेत्र के नेवरना गांव निवासी गौरीशंकर ने लगभग 100 वर्ष पहले गांव में ठाकुरद्वारा मंदिर का निर्माण कराया था।
मंदिर में उन्होंने राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित की थी। मंदिर के पुजारी गांव के शनि मिश्र के अनुसार लगभग 40 वर्ष पूर्व गौरीशंकर की मृत्यु के बाद मंदिर के संस्थापक उनके पारिवारिक अजय मिश्र हो गए। उन्होंने उरई जिले के सुरेश बाबू द्विवेदी को अपने इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाने के साथ ठाकुरद्वारा राधा कृष्ण मंदिर के देखरेख व पूजन-पाठ की जिम्मेदारी दे दी।