उधर, गांव के चौकीदार राधेश्याम और मृतक के देवर शिवपूजन ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। रविवार को मुख्यालय में पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के एक पुत्र है। वह पत्नी के साथ परदेश में रहकर मजदूरी करता है।
दिल का दौरा पड़ने से खेत में किसान की मौत
ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी देखने के बाद किसान की हार्ट अटैक से खेत में ही मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में रामेश्वर यादव (32) पचुवा यादव शनिवार की शाम से खेत गया था। वहां फसल बर्बाद देकर उसे दिल का दौरा पड़ा और वहीं मौत हो गई। पूरी रात शव खेतों में पड़ा रहा।
रविवार की सुबह ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा सुरक्षित रखा है। मृतक के मामा बेनी माधव (मर्का) ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि रामेश्वर के पास पांच बीघा जमीन थी। रामेश्वर पर बैंक का करीब चार लाख का कर्ज था।