फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में कानपुर की अर्पिता और अमित ने प्रदेश में किया टॉप

Thu, 20 Jun 2019 11:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अर्पिता ने फैशन डिजाइनिंग में तो अमित ने टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी मेें मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संस्थानों में संचालित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2019 का परिणाम गुरुवार को आ गया। शहर की अर्पिता प्रजापति ने फैशन डिजाइनिंग में 400 में 133 नंबर पाकर प्रदेश में टॉप किया है।
विज्ञापन


वहीं अमित सोनी ने भी टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में 146 नंबर के साथ प्रदेश में पहला स्थान पाया है। फार्मेसी ग्रुप में दीपाली त्रिपाठी चौथा स्थान पर हैं। उन्होंने 400 में से 360 अंक पाए हैं। शहर में ही रहकर कोचिंग करने वाले प्रतापगढ़ के महेश पटेल ने फार्मेसी में पहला स्थान पाया है।

प्रवेश परीक्षा में शहर से 19710 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। छात्र वेबसाइट www.jeecup.org पर रोल नंबर और जन्मतिथि फीड कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा के 58 पाठ्यक्रम संचालित हैं।
विज्ञापन


इनमें से 44 डिप्लोमा व 14 पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम हैं। इन सभी को 17 ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में इंजीनियरिंग के 33 पाठ्यक्रम शामिल हैं। परिषद ने हर ग्रुप के टॉपरों की सूची जारी की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें