फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात के दरोगा समेत 50 और पुलिस कर्मियों पर गाज गिरना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर मंडल के तीन दरोगाओं समेत 29 पुलिसकर्मियों को जबरन सेवानिवृत्ति के बाद अब 50 की उम्र पार कर चुके दागी पुलिस कर्मियों की दूसरी लिस्ट तैयार हो गई है। इसमें जिले के एक दरोगा और सात पुलिसकर्मियों के नाम हैं। मंडलभर के 50 पुलिसकर्मियों की और विभाग से छुट्टी हो सकती है। आईजी की तीन सदस्यीय कमेटी ने इस सूची की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात में तैनात दरोगा पर भ्रष्टाचार के साथ ही अनुशासनहीनता का आरोप है। वह कई बार दंड भी पा चुका है। इस दरोगा को जबरन सेवानिवृत करने के लिए पुलिस अफसरों ने आईजी को रिपोर्ट भेजी है। इस बात की पुष्टि विभाग के एक बड़े अफसर ने की है। हालांकि इस बारे में अफसर ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों का कहना है कि आईजी की दूसरी सूची में देहात के कई दागी पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त और दागी पुलिस कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी जाती रहेगी। मंडल के छह जिलों में तैनात भ्रष्ट, अनुशासनहीन और लापरवाह पुलिसकर्मियों को विभाग से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। दागी 50 पुलिसकर्मियों की दूसरी सूची तैयार हो गई है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों की जांच भ्रष्टाचार निवारण विभाग, सीबीसीआईडी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें