कानपुर देहात। अकबरपुर के रमा शिव हास्पिटल में महिला की मौत में आरोपी दो नर्सों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस हास्पिटल के आरोपी संचालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी संचालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
माती रोड अकबरपुर स्थित रमा शिव हास्पिटल में झींझक के भग्गा निवादा गांव की ममता (35) को तेज बुखार आने पर मंगलवार को भर्ती कराया था। एक घंटे बाद ही ममता की हास्पिटल में मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से ममता की मौत का आरोप लगाकर हंगामा किया था।
ममता की देवरानी पूजा ने अकबरपुर थाने में हास्पिटल के संचालक गिरदौं भोगनीपुर निवासी रतन कुमार वर्मा, नर्स स्वाती और मूसानगर के शेरपुर गांव की वंदना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी नर्सों को गिरफ्तार कर लिया था। अस्पताल का संचालक मौके से फरार हो गया था।
हास्पिटल सीज
अवैध तरीके से चल रहे रमा शिव हास्पिटल को देर रात सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। एसीएम ने मौके पर पहुंचकर भवन के नर्सिंग होम वाले हिस्से को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।