कानपुर में आशा ज्योति केंद्र में पुलिस अभिरक्षा में रखी गई महिला के आत्महत्या करने के मामले में डीएम नेहा शर्मा ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के लिए अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) 6 वान्या सिंह को नियुक्त कर दिया है।
न्यायिक जांच में एसीएम मृत्यु के कारणों का पता लगाएंगे। देखा जाएगा कि यह आत्महत्या ही थी या किसी अन्य कारण से महिला की मौत हुई है। इसके अलावा महिला की गिरफ्तारी और उसे आशा ज्योति केंद्र में ठहराने को लेकर नियमों की अनदेखी की पड़ताल करेंगी। एसीएम पीड़िता की बेटी से भी बयान ले सकती हैं। एसीएम मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंपेंगी, जिसके बाद कार्रवाई को लेकर आगे फैसला लिया जाएगा।