अवैध फैक्ट्री पर पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने शनिवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर व दिबियापुर रोड पर दो मकानों पर छापामारी की। जहां से पुलिस ने कई ड्रमों व बड़ी कट्टियों में भरा लाखों रुपये कीमत का नकली मोबिल ऑयल बरामद किया।
इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही अवैध संचालित हो रही फैक्ट्री से ब्रांडेड कंपनियों के नाम लिखे स्टीकर व पैकिंग मशीन आदि सामान बरामद किया। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है।