फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस ने स्टेनो रूम का ताला खुलवाया, पेन ड्राइव और बैग जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट के स्टेनो रूम का ताला खुलवाया। उसमें महिला स्टेनो नेहा का पिट्ठू बैग, पेन ड्राइव और अन्य दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने बताया कि जब्त सामान की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात नेहा (25) ने शनिवार दोपहर स्टेनो रूम में ताला लगाकर कचहरी की छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। वह पांच माह पहले ही कोर्ट में तैनात हुई थीं। परिजनों ने पेशकार और चपरासी पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। कोतवाली पुलिस ने पेशकार की ओर से अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांंडेय ने बताया कि 18 अक्तूबर को दूसरे स्टेनो हनुमान प्रसाद छुट्टी पर थे जिसकी वजह से चाबी नेहा के पास थी। उन्होंने दोपहर में लंच के समय कमरे में ताला लगा दिया था। कमरे का ताला महिला स्टेनो के नाना के सामने खोला गया। वहां मिले नेहा के बैग, पैन ड्राइव और दस्तावेजों की जांच होगी। गुरुवार को पिता गोविंद प्रसाद के बयान लिए जबकि मां अस्वस्थ होने की वजह से बयान देने के लिए नहीं आ सकीं। अब वह सोमवार को बयान देंगी। शुक्रवार को कोर्ट के दो कर्मचारियों के और बयान लिए गए। उन्होंने भी कोई विशेष जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें