कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से 29 से 31 अक्तूबर को गोरखपुर में राज्यस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता और 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लखनऊ में राज्यस्तरीय सीनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता होगी। दोनों स्पर्धाओं में शहर की टीम भी प्रतिभाग करेगी।
इसके लिए जिला और मंडल टीमों का चयन ट्रायल 27 अक्तूबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। जिला टीम का ट्रायल सुबह 10 बजे जबकि मंडल का दोपहर दो बजे से शुरू होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाली महिला खिलाड़ियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।